बिजली के बिल में कटौती
चूंकि आप सौर ऊर्जा द्वारा उत्पन्न बिजली से अपनी सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, इस कारण आप को बिजली के बिल की भारी कीमत से राहत मिलेगी। आप अपने बिल पर कितनी बचत कर पाते हैं यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।
नवीकरणीय ऊर्जा
सौर ऊर्जा असल में नवीकरणीय ऊर्जा का स्त्रोत है। इसे दुनिया के हर एक कोने में उपयोग किया जा सकता है, अर्थात यह हमेशा उपलब्ध है। ऊर्जा के अन्य स्त्रोतों के विपरीत, सौर ऊर्जा कभी ना खत्म होने वाली ऊर्जा का स्त्रोत है।
अन्य की तुलना में सुरक्षित
पारंपरिक बिजली के स्त्रोतों के मुकाबले में सौर ऊर्जा कहीं ज्यादा सुरक्षित है, चाहे वह उपयोग की बात हो या रखरखाव एवं मरम्मत की !



Comments
Post a Comment